तबाही से बचे मंत्री ने सुनाई दास्तान, कहा 20000 से ज्यादा लोग मरे

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने उत्तराखंड से लौटकर तबाही के मंजर की दर्दभरी दास्तान सुनाई। मंत्री ने राहत-बचाव कार्य पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केदारनाथ में भारी तबाही मची हुई है और प्रशासन की ओर से कुछ खास नहीं किया जा रहा है। केदरनाथ से अपने परिवार के साथ सुरक्षित लौटे मंत्री जी ने बताया कि उनके दो रिश्तेदार अब भी लापता है। अपनी दास्तान सुनाते हुए उन्होंने कहा कि केवल केदारनाथ में ही 15 से 20 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है।
लाशों के बीच रात गुजराकर आए मंत्रीजी ने कहा कि राहत-बचाव कार्य में भारी दिक्कत आ ही है।केदारनाथ से सकुशल लौटने के बाद चौबे ने देहरादून में कहा कि भारी तबाही के बावजूद सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर रही है। मंत्री जी ने बताया कि सिर्फ केदारनाथ मंदिर में हजारों लाशें पड़ी हुई है। चौबे ने बताया कि कई लोग तीन दिन के बाद सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ दिया। वहां दवा, कपड़े और खाने का कोई इंतजाम नहीं है। अश्वनी कुमार चौबे ने उत्तराखंड सरकार पर गंभीर आरोप लहाते हुए कहा कि अगर सरकार को पहले से पता था कि मौसम खराब होने वाला है तो फिर उन्होंने लोगों को इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications