केदारनाथ के मंदिर में सिर्फ शिवलिंग बचा, बाकी तबाह
केदारनाथ। उत्तराखंड में बादल फटने के बाद मची तबाही के बाद केदारनाथ के मंदिर में अब सिर्फ शिवलिंग बचा है। यह दावा है चश्मदीदों का। यही नहीं अगर स्थानीय लोगों की मानें तो इस दैवीय आपदा में कम से कम 2000 लोग मारे गये हैं, जबकि सरकारी आंकड़ों में मरने वालों की संख्या अभी सिर्फ 100 के करीब हैं।
केदारनाथ में चाद दिन पहले अचानक आयी बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया। कई क्षेत्र नेटवर्क से कट गये। सेना हेलीकॉप्टर के जरिये मृतकों व जीवित बचे लोगों की खोज-बीन में जुटी हुई है। लेकिन आस्था का केंद्र केदारनाथ का मंदिर पूरी तरह तबाह हो चुका है। चश्मदीदों के अनुसार मंदिर के अंदर अब सिर्फ शिवलिंग बचा है। पास में लगी नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
मंदिर के अंदर जिन दीवारों पर कुंती व द्रौपदि के साथ पांच वांडवों- युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव की मूर्तियां उकेरी हुई थीं, वह दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। समाचार चैनल एबीपी न्यूज से बातचीत में प्रत्यक्षदर्शी बविता मोदी ने बताया कि मंदिर के अंदर कम से कम 7 फुट ऊंचाई तक रेत जमी हुई है। उस रेत के अंदर हजारों लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों पर विश्वास इसलिये नहीं किया जा सकता, क्योंकि हमने सैंकड़ों लोगों को अपनी आंखों के सामने पानी में बहते हुए देखा है।













Click it and Unblock the Notifications