मुंबई में मौत का तांड़व करने वाले हाफिज को पाक ने दिया 6 करोड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब राज्य की सरकार ने मोस्टवांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा के केंद्र मरकज ए तैयबा के लिये 6.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का अनुदान दिया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीएमएल-एन की सरकार है और नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ वहां के मुख्यमंत्री हैं। शरीफ ने जमात को दो किस्तों में सरकारी मदद दी है. उसे 6 करोड़ रुपये के अलावा करीब 35 करोड़ रुपये नॉलेज पार्क के नाम पर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लश्कर-ए-तैयबा पर प्रतिबंध लगाने के बाद पंजाब सरकार ने मुदिरके में जमात के केंद्र को अपने नियंत्रण में ले लिया था। उस समय भी पंजाब में पीएमएल-एन की सरकार थी। तब से लेकर सरकार लगातार अपने बजट में इस केंद्र के लिए पैसे आवंटित कर रही है। उसका कहना है कि यह पैसा मरकज-ए-ताइबा प्रशासक को दिया गया न कि दावा को।












Click it and Unblock the Notifications