दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मंगलवार सुबह नौ बजे यमुना का जल स्तर 204.98 मीटर पहुंच गया है। खतरे का निशान 204.83 मीटर है। हम नदी के जलस्तर पर बराबर नजर रखे हुए हैं।"

अधिकारी के मुताबिक, हरियाणा के हथनीकुंड बांध से सोमवार को 8.06 लाख क्यूसेक और मंगलवार सुबह 3.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
दिल्ली सरकार ने सोमवार से यमुना नदी के किनारे बसे निचले इलाके से लोगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तथा 2010 में 207.11 मीटर पहुंच गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications