राहुल के अमेठी पर अखिलेश मेहरबान, खुलेगा होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट

इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कैंसर, लीवर, किडनी तथा हृदय रोग जैसी बीमारियों से पीडि़त गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने के प्रस्ताव पर आज कैबिनेट में मुहर लग गई। साथ ही किसानों को सस्ती ब्याज दरों पर फसली ऋण दिलाने के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा किसानों के हित के लिए सहकारिता ऋण एवं अधिकोषण योजनान्तर्गत प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगरा में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए स्थल चयन एवं क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान की गई। आगरा में ताजगंज वार्ड तथा ताजमहल को जाने वाले मुख्य मार्गों के उच्चीकरण एवं सौन्दर्यीकरण की योजना को भी मंजूरी मिली। आजमगढ़ में नए दुग्धशाला केन्द्र की स्थापना के लिए दुग्ध विकास विभाग को मुफ्त में भूमि हस्तातरित करने का निर्णय लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications