सफदरजंग अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग, कोई हताहत नहीं

दमकल की पांच गाड़ियां फौरन मौके पर पहुंचीं और 15-20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी थी।
सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि आग सिर्फ एयर-कंडीशनर में लगी थी। प्रवक्ता ने कहा, "शिशुरोग के एक वार्ड के एयर-कंडीशनर में आग लगी थी जिस पर काबू पा लिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications