मिशन 2014 के लिये मनमोहन ने बदला टीम, 8 नये मंत्री शामिल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मिशन 2014 को नजर में रखते हुए मनमोहन सिंह ने आज अपन कैबिनेट में फेरबदल किया है। इस फेसबदल को अगले साल के लोकसभा चुनाव के पहले यूपीए-2 का आखिरी फेरबदल माना जा रहा है। फेरबदल के बाद मंत्रिमंडल में 8 नये मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इनमें से चार कैबिनेट स्तर के और चार राज्य मंत्री हैं। जिन मंत्रियों ने कैबिनेट स्तर पर शपथ लिया है उनमें सीसराम ओला, ऑस्कर फर्नांडिस, गिरिजा व्यास और केएस राव शामिल हैं।
वहीं राज्यमंत्री के तौर पर जिन चार नेताओं ने शपथ लिया है उनमें माणिक राव गवित, संतोष चौधरी, जेडी सीलाम, ईएमएस नचियप्पन शामिल हैं। गौरतलब है कि सीसराम ओला को श्रम मंत्री, केएस राव को कपड़ा मंत्रालय, ऑस्कर फर्नांडिस को भूतल परिवहन मंत्रालय दिया गया है वहीं जेडी सीलम को वित्त राज्यमंत्री बनाया गया है। मालूम हो कि मंत्रिमंडल के विस्तार के लिये सीपी जोशी और अजय माकन ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।













Click it and Unblock the Notifications