भाजपा छोड़ने वाले नीतीश को मिला कांग्रेस का न्यौता

एनसीपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपीए में शामिल होने का न्यौता दिया है। एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी ने भाजपा से 18 साल पुरानी दोस्ती तोड़ने को तैयार जदयू के धर्मनिरपेक्ष ताकतों से हाथ मिलाने का स्वागत किया है। त्रिपाठी ने धर्मनिरपेक्ष ताकतों का मतलब भी स्पष्ट करते हुए कहा कि वे किसी फेडरल फ्रंट नहीं, बल्कि संप्रग की बात कर रहे हैं।
जिस वक्त डीपी त्रिपाठी ने ये बात कही एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपने समकक्ष मुख्यमंत्रियों क्रमश: ममता बनर्जी और नवीन पटनायक के साथ फेडरल फ्रंट बनाने की कवायद में जुटे हैं।किसी मोर्चे के साथ मिलाने की संभावनाओं को नकारते हुए त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि हम यूपीए का हिस्सा हैं, इसलिए किसी अन्य गठबंधन के साथ नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications