भाजपा, नीतीश सरकार से अलग होने को तैयार, इस्तीफा देंगे बीजेपी मंत्री
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि वह बिहार में नीतीश कुमार की सरकार से अलग होने और विपक्ष में बैठने के लिए बिल्कुल तैयार है। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा कि जनता दल (युनाइटेड) अपने कड़े तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में भाजपा के मंत्री इस्तीफा देंगे और हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं।
ठाकुर ने कहा कि बिहार की सरकार में शामिल भाजपा के मंत्रियों की बैठक उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर होगी। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि भाजपा के मंत्री जद (यू) द्वारा गठबंधन तोड़ने से पहले या उसके बाद इस्तीफे देंगे।

गौरतलब है कि बीजेपी के मंत्री दो दिन पहले से सरकारी काम छोड़ चुके हैं। बीजेपी नेता सीपी ठाकुर के मुताबिक बीजेपी के मंत्री सुशील कुमार मोदी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी रविवार सुबह 10 बजे बीजेपी मंत्रियों की बैठक बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications