बसपा विधायक के खिलाफ अपहरण व डकैती का मुकदमा दर्ज

Kidnapping and Robbery Case filed Against BSP MLA Pooja Pal
लखनऊ (ब्यूरो)। इलाहाबाद पश्चिम से बसपा की विधायक पूजा पाल तथा उनके समर्थकों के खिलाफ कौशाम्बी जिले के चरवा थाना में अपहरण व डकैती का मामला दर्ज कराया गया है। चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख पितई लाल ने जबरन घर में घुसकर अपहरण कर चार लाख रुपये की लूट की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद घटना की तफ्तीश में जुट गई है।

विधायक पूजा पाल के खिलाफ मामला दर्ज होने का बसपा ने विरोध किया हैं और इसे बदले की कार्रवाई बताया हैं। बसपा ने इसे सपा के गुड़ाराज की संज्ञा दी हैं। चरवा के मोहिउद्दीनपुर के पितई लाल की इलाहाबाद के शेरपुर में भूमि थी। इसको पितई लाल ने चार जून को अरुण कुमार को बेच दिया।

इस भूमि को विधायक पूजा पाल खरीदना चाहती थी। पितई लाल का आरोप है भूमि बेचे जाने की जानकारी होने पर विधायक बहनोई व चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप पाल व अज्ञात लोगों के साथ आठ जून को उसके घर पहुंची। उसको व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर बेची गई भूमि का चार लाख रुपया लूट लिया।

विधायक के साथ दर्जनों असलहाधारी जबरन उसको चार पहिया वाहन में लादकर इलाहाबाद ले गए। नशे का इंजेक्शन लगाकर सादे कागजात में हस्ताक्षर करवाए। पुलिस के दबाव बनाने पर उसको छोड़ा गया। पितई लाल की तहरीर पर चरवा पुलिस ने गुरुवार शाम डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+