नरेंद्र मोदी 20 जून को अयोध्या में

लखनऊ (ब्यूरो)। लीजिए जैसी आशा थी वैसी ही सूचना है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को अयोध्या में आयोजित नृत्यगोपाल दास के अमृत महोत्सव में भाग लेने की उम्मीद है। आयोजकों के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्रारम्भिक सहमति मिल चुकी है।

18 जून से 22 जून तक चलने वाले समारोह में मोदी समर्थक संतो का जमावड़ा रहेगा। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, शिवराज चौहान व स्वामी रामदेव भी अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। उधर नरेंद्र मोदी का युवाओं के बीच एक बड़ा कार्यक्रम जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी है।

Gujarat CM Narendra Modi

इसी के साथ अब साफ हो गया कि मोदी किसानों और हिंदू वोट का कार्ड एक साथ खेलेंगे। मोदी के अयोध्या पहुंचने की सूचना अभी तय नहीं हैं लेकिन कार्यक्रम तय रहा तो मोदी के अयोध्या पहुंचने के कार्यक्रम को मीडिया में अच्छी कवरेज दिलाई जाएंगी। जिससे भाजपा हिंदू लहर चलाने और मोदी की छवि भुनाने में कामयाब रहे। इसी का साथ किसानों और पिछड़े वर्ग को लुभाने के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशालकाय प्रतिमा निर्माण के लिए मंदिर आंदोलन की तर्ज पर गांव गांव से लोहा एकत्रित किया जाएगा। संगठन की तस्वीर और तासीर बदलने को नए चेहरों को आगे लाया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले जेल भरो आंदोलन के तहत अमित शाह 26 जून को बनारस में गिरफ्तारी देंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय नेताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर गिरफ्तारियां देने का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। जेल भरो आंदोलन 26 से 30 जून तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+