डेंजरस इश्‍क: प्रेमी के पिता ने युवती को पंचायत के सामने जिंदा जलाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भरी पंचायत में एक महिला की पिटाई की गई और उसकी बेटी को जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना इकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव की है, जहां मंजू के गांव के ही रंजीत के साथ प्रेम संबध थे, लेकिन रंजीत के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

इसी बात को लेकर लड़की की मां ज्ञानवती ने गुरुवार को पंचायत बुलाई थी। मां ने दोनों के प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए पंचायत में यह प्रस्ताव रखा कि दोनों की शादी करा दी जाए। पंतायत की ना नुकर के बाद लड़के के पिता जयहिंद ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर ज्ञानवती की लात घूंसो से पिटाई शुरू कर दी।

Uttar Pradesh: 19 year old girl burnt alive by lover's father.
यह देख बेटी मंजू घर से निकल आई। इसके बाद जयहिंद ने मंजू पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मंजू को अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक डीएन दुबे ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मंजू और उसकी मां के बयानों के आधार पर जयहिंद सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देर रात दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। दुबे ने कहा कि बाकी सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+