मोदी से लगता है डर तो बीजेपी ज्वाइन कर लें जयराम रमेश: कांग्रेस

कांग्रेस के सीनियर नेता और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मोदी को कांग्रेस के लिए चुनौती बताया था और कहा कि 2014 के चुनाव में कांग्रेस के मोदी बड़ी चुनौती साबित होंगे।
मोदी पर जयराम रमेश के इस बयान को लेकर कांग्रेस में खलबली मची हुई थी। कांग्रेस नेता और सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि जयराम रमेश को मोदी से इतना ही डर है तो वह मोदी की पार्टी जॉइन कर लें। केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है तो उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देकर मोदी की पार्टी में शामिल होने की सलाह दे दी।
संवाददाता सम्मेलन में चतुर्वेदी से कहा गया कि रमेश ने मोदी की सराहना करते हुए कांगेस के लिए बड़ी चुनौती बताया है, तब इस पर चतुर्वेदी का कहना था कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो रमेश को मोदी की पार्टी में शामिल होकर गुजरात चले जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications