पाकिस्तान: बुग्ती मर्डर केस में पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ गिरफ्तार
इस्लामाबाद। एक बड़ी खबर पाकिस्तान से है, जहां पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को बलूच नेता अकबर बुग्ती की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। Dawn News के मुताबिक हालांकि उन्हें जेल नहीं ले जाया गया है। उन्हें उनके फार्म हाउस में ही दो हफ्ते तक न्यायिक हिरासत में रखा जायेगा। आज सुबह उन्हें क्राइ्म ब्रांच की स्पेशल टीम ने हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
मालूम हो कि बलूच राष्ट्रवादी नेता बुग्ती की 26 अगस्त 2006 एक सैन्य कार्रवाई में मारे गए थे। इस सैन्य कार्रवाई का आदेश तत्काली राष्ट्रपति मुशर्रफ ने दिया था जो तब राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख के पदों पर थे। वे जम्हूरी वतन पार्टी के अध्यक्ष थे। मुशर्रफ के खिलाफ केस बुग्ती के बेटे जमीग बुग्ती ने दायर किया था। मुशर्रफ ने इस मामले में अग्रिम जमानत भी मांगी थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था।
कोर्ट की कई पेशियों में मुशर्रफ पेश नहीं हुए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश किया गया था जिस पर की आज अमल किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications