एनडीए को बचाने सामने आए 'लाल', नीतीश से की बात

 lk advani
नयी दिल्ली। मोदी के नाम पर बिफरे आडवाणी अब पार्टी के लिए तत्पर हो गए है। आडवाणी की नजर अंजादगी और मोदी की ताजपोशी के बाद एनडीए में फूट पड़ने लगी है। एक सच्चे योद्दा की तरह वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गठबंधन को बचाने की अपनी मुहिम शुरू कर दी है।

नीतीश एनडीए से अलग होने का राग आलाप रहे है। ऐसे में नीतीश को मनाने के लिए आडवाणी ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से फोन पर बात भी की है। उन्होंने बादल से आग्रह किया है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर गठबंधन में बने रहने के लिए कहें।

मोदी को कमान सौंपे जाने के बाद जदयू और शिवसेना ने भी इस बाबत अपने गठबंधन से अलग होने के संकेत दिए थे। राजग में फूट की आशंकाओं के बीच आडवाणी ने को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रमुख शरद यादव से भी बात की। उन्होंने दोनों नेताओं से लोकसभा चुनाव का एकजुट हो कर सामना करने के लिए और एनडीए में बने रहने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+