मोदी पर दरार, 15 जून को नीतीश कर सकते हैं समर्थन वापसी की घोषणा!

नाराज नीतीश ने 14 जून के बाद अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश एनडीए गठबंधन पर फैसले को लेकर ये कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं और वे 15 जून से 17 जून के बीच समर्थन वापसी की घोषणा कर सकते हैं।
नीतीश के गुस्से से डरी हुई बीजेपी ने जनता का वास्ता देकर नीतीश को मनाने की कोशिश की, किन नीतीश अपने फैसले से टस से मस तक नहीं हुए। भाजपा के नेताओं ने कहा कि पार्टी इस बारे में एकदम स्पष्ट है कि वह अपनी ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे दोनों दलों के अलग होने की नौबत आए।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी नीतीश और शरद कुमार से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन नीतीश तो अब फैसले के मूड में नजर आ रहे है।
गौरतलब है कि भाजपा- जेडीयू गठबंधन के भविष्य के बारे में निर्णय करने के लिए जदयू की बैठक 14 जून के बाद किसी समय बुलायी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications