कल्याण को मोदी का संदेश देंगे अमित शाह

लखनऊ। अमित शाह ने यूपी पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को जहां एक-एक बूथ गोद लेने की बात कही वहीं शाम को पार्टी के आला नेताओं के बीच जारी गुटबाजी को भी खत्म करने की पहल शुरू कर दी। शाम को प्रदेश कार्यालय के माधव सभागार में हुई प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे अचानक विषय बदलते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों के लिए एक सूचना है कि शाम को 6 बजकर 30 मिनट बजे प्रदेश प्रभारी अमित शाह कल्याण सिंह से मिलने उनके आवास पर जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने सूचना जिस अंदाज से दी उससे साफ पता चल रहा था कि वो कोई संदेश भी प्रसारित करना चाहते हैं। सूत्रों से पता चला है कि अमित शाह का कल्याण सिंह से मुलाकात का मुख्य मकसद नरेद्र मोदी का कोई संदेश देना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कल्याण को नरेंद्र मोदी के पिछड़ी जातियों में पैठ कराने और भाजपा में अब तेजी से सक्रिय हो जाने के लिए कहेंगे। कल्याण सिंह से अमित शाह की बैठक भाजपा में काफी अहम मानी जा रही हैं। अमित शाह इसके अलावा कलराज मिश्र और लखनऊ से सासंद लालजी टंडन से भी मिलेंगे, जो मोदी के लिए लखनऊ सीट छोड़ देने की घोषणा कर चुके हैं।

Amit Shah begins his innings of BJP.
यह अलग बात है कि प्रेस कांफ्रेंस में जब यह सवाल उठाया गया तो प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहकर इसे टाल दिया कि जो बात उनके बस की नहीं वह उसपर नहीं बोलेंगे। अमित शाह के आगमन पर आज भाजपा के पोस्टर देखकर समझा जा सकता ता कि भाजपा में अब फिजा कैसे बदल रही है। प्रदेश कार्यालय के मुख्य गेट के बांई ओर लगे बड़े-बड़े होर्डिंगों में आडवाणी की फोटो नदारत थी और नरेंद्र मोदी के लगे बड़े-बड़े कटआउट यह बताने के लिए पर्याप्त थे कि आज भाजपा किसके नियत्रंण में हैं।

इससे पहले प्रदेश भाजपा प्रभारी का पद लेने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अमित शाह का अमौसी एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की भारी भीड़ में उन्होंने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव हम जीतेंगे तथा इस जीत की नींव उत्तर प्रदेश में ही पड़ेगी। एयरपोर्ट के बाद से श्री शाह को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने में काफी समय लगा। जगह-जगह पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपने दो दिनी दौरे पर लखनऊ पधारे श्री शाह पहले दिन पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता से मिलने के साथ ही सभी के साथ बैठक भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+