बीजेपी मुख्यालय की दीवारों पर आडवाणी के इस्तीफे के लगे पोस्टर

नई दिल्ली। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी के इस्तीफे के बाद उन्हें मनाने की लगातार कोशिशें जारी हैं। लेकिन पार्टी के अंदर कोहराम मचा हुआ है । आडवाणी के इस कदम से पूरे एनडीए में कोहराम मचा है।

लेकिन लगता नहीं कि पार्टी के संगठन में आडवाणी को लेकर एक मत है क्योंकि जहां पार्टी के बड़े नेता बार-बार मीडिया में कह रहे हैं कि वह आडवाणी जी को मना लेंगे वहीं दूसरी ओर मंगलवार को बीजेपी पार्टी के मुख्यालय पर आडवाणी के इस्तीफे के पोस्टर लगे हुए मिले जिसे कि भाजपा ने विरोधियों की हरकत बतायी लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर यह काम करके विरोधियों को क्या हासिल होने वाला।

LK Advani

हालांकि मीडिया में बात आने पर पोस्टरों को तुरंत हटा लिया गया लेकिन फिर भी आडवाणी के इस्तीफे से भाजपा की पुरजोर जंगहसायी करा दी है।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह अभी आडवाणी का इस्तीफा स्वीकारे नहीं है। आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता भाजपा की जरूरत है,अगर वह नाराज है तो हम उन्हें मना लेंगे।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव का प्रभारी मोदी के बनाये जाने के एक दिन बाद ही सोमवार को आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। जिससे खुले तौर पर साफ हो गया कि पार्टी के इस फैसले से वह खुश नहीं है। हालांकि आडवाणी ने जो खत राजनाथ सिंह को सौंपा है उसके मुताबिक आडवाणी ने पत्र में लिखा है, "हमारे अधिकांश नेता अब मात्र अपने निजी एजेंडे को लेकर चिंतित हैं।" आडवाणी ने आगे लिखा है, "इसलिए मैंने पार्टी के तीन प्रमुख पदों - राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इसे मेरा त्यागपत्र समझा जा सकता है।" उनके खत में मोदी जिक्र नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+