बारिश ने फेरा सलमान की अर्जी पर पानी, सुनवाई 24 जून तक टली
मुंबई। 2002 में मुबंई में हिट एंड रन मामले में सलमान की याचिका पर सुनवाई टल गई है। सत्र अदालत में अभिनेता सलमान खान की मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ अपील पर फैसला टल गया है।
कोर्ट की आगली सुनवाई 24 जून को होगी। बारिश से पूरी मुंबई परेशान है। इसी बारिश के कारण बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान को फौरी राहत दी है। हिट ऐंड रन केस में सलमान खान की अर्जी पर सुनवाई बारिश के कारण कोर्ट स्टाफ के ऑफिस नहीं पहुंचने के कारण टल गई।

अब अर्जी पर सुनवाई 24 जून को होगी। गौर हो कि मजिस्ट्रेट अदालत ने साल 2002 के हिट एंड रन मामले में उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में फिर से मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।
जिसके बाद न्यायाधीश यूबी हेजिब ने एक महीने पहले मामले में सारी दलील पूरी होने के बाद अपील पर फैसला सुनाने के लिए 10 जून की तारीख निर्धारित की थी।












Click it and Unblock the Notifications