अगर खुशी चाहिए तो फेसबुक पर कीजिये रिलेशन अपडेट

Facebook
वाशिंगटन। इंटरनेट पर सोशल लाइफ की एक नई परिभाषा गढ़ने वाली साइट फेसबुक के बारे में हुई एक रिसर्च में कहा गया है कि अगर कोई कपल फेसबुक पर अपना रिलेशनशिप स्‍टेटस अपडेट करता है तो इसका मतलब यही होता है कि वह अपने संबंधों से खुश है। कैलीफोर्निया में की गई एक रिसर्च के अनुसार फेसबुक पर रिलेशन अपडेट न करने वालों की अपेक्षा, अपडेट करने वाले अधिक खुश होते हैं।

वाशिंगटन पोस्‍ट के अनुसार, सोशल साइट पर रिलेशन अपडेट देने से कपल का मनोबल बढ़ता है जो कि उनके संबंधों में गहराई लाता है। यह भी ध्‍यान देने योग्‍य है कि बीते कुछ समय में फेसबुक युवाओं की पहली पसंद बन गया हैं। दुनिया के लगभग 80 करोड़ लोग फेसबुक पर हैं। कहा जा सकता है कि चीन और भारत के बाद सबसे बड़ी आबादी फेसबुक की ही है।

फेसबुक और ट्विटर के कारण ही मिस्र, ट्यूनिया जैसे देशों में क्रान्ति का बिगुल बजा और दशकों से चली आ रही तानाशाही का अंत हो गया। अब यह व्‍यक्तिगत संबंधों को भी दर्शा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+