गोवा में हो गया फैसला, मोदी बने मिशन 2014 के चुनाव चीफ
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गोवा में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक समाप्त हो गई। जिन बातों को कयास लगाये जा रहे थे वैसा ही हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनावों के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी को नरेन्द्र मोदी से काफी उम्मीद है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सहमती से यह फैसला लिया गया। मालूम हो कि मोदी को इस पद के लिये नियुक्त किये जाने को लेकर इस बैठक में शनिवार को पार्टी में सहमति और असहमति का दौर जारी रहा। खबर ये भी है कि आडवाणी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के खिलाफ थे।













Click it and Unblock the Notifications