यूपीबोर्ड के हाईस्कूल का परिक्षाफल घोषित, देखें रिजल्ट

इलाहाबाद। आज उत्तरप्रदेश की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल का परिक्षाफल घोषित कर दिया है। इंटर की तरह हाईस्कूल रिजल्ट में भी लड़कियों का ही बोल-बाला रहा। इस बार के बोर्ड में 91.25 फीसद बालिकाएं और 82.87 फीसद बालक उत्तीर्ण हुए हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि इस बार भी .यूपी की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है।

इस बार बाराबंकी के एससाई इंटर कालेज लखपेड़ाबाग के आशुतोष मिश्र को पूरे यूपी में पहला स्थान मिला है। उन्होंने 97.33 प्रतिशत नंबरों के साथ यह गौरव प्राप्त किया है।

इसी शहर की ही आराधना शुक्ला ने यूपी में दूसरा स्थान हासिल किया है उन्हें भी आराधना 97 प्रतिशत नंबर मिले हैं। जबकि प्रदेश में तीसरा स्थान इलाहाबाद के एसबीसिंह हायर सेकेंड्री स्कूल, कालिंदीपुरम की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव का है।

आपमे से अगर कोई भी रिजल्ट जानने की इच्छा रखता है तो http://upmsp.nic.in/ पर आराम से हाईस्कूल का रिजल्ट देख सकता है। वैसे आप लोग 57272 पर SMS करके भी परिक्षाफल जान सकते हैं।

आपको बता दें कि इस बार 3331904 छात्र-छात्राओं मे एग्जाम दिया था जिसमें 2886379 परीक्षार्थी ही केवल पास हुए हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल के रिजल्ट की तुलना में काफी बेहतर रहा। लेकिन छात्राओं के पास होने का औसत, छात्रों से काफी बेहतर है। शिक्षा निदेशक ने सभी पास हुए छात्र-छात्राओं को बहुत बहुत बधाई दी है और उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+