नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

जोहानसबर्ग। एक बड़ी खबर है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला एक बार फिर से बीमार हो गये हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हे फेफड़े से संबधित बीमारी हो गयी है। उनकी हालत कल रात कुछ ज्यादा बिगड़ गयी थी जिसके कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति जैकब जूमा के कार्यालय की ओर से दी गयी है।

Nelson Mandela

मालूम हो कि 96 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता मंडेला पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें पिछले काफी महीने में कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैर अभी उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

गौरतलब है कि रंगभेद विरोधी मुहिम के प्रणेता के रूप में पहचान बनाने वाले मंडेला को 27 साल की कैद हुई थी लेकिन बाद में वह देश के राष्ट्रपति बने। मंडेला को देश में भगवान की तरह पूजा जाता है। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति जैकब जूमा ने कहा था कि "मंडेला ने हमें सिखाया है कि अगर हम अपने दिल से नफ़रत को निकाल दें तो आत्मिक शांति और स्वतंत्रता हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+