ओबामा के प्रोग्राम से 5 किमी दूर हुआ मौत का तांडव
वाशिंगटन। पिछले कुछ समय से अमेरिका अनावाश्यक हमलों का शिकार हो रहा है।पिछले महीनों के बम धमाकों के बारे में अभी कोई सुराग मिला नहीं है कि एक बार फिर से लॉस एंजिलिस के पश्चिम में सैंटा मोनिका में एक अज्ञात बंदूकधारी मे अंधाधुंध फायरिंग करके 6 निर्देोष लोगों की हत्या कर दी।
जो जानकारी टीवी चैनलों से प्राप्त हुई है उसके मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि एक बंदूकधारी जो कि कई बंदूकों से लैस था उसने भीड़भाड़ वाले इलाके पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी जिसकी वजह से दो लोगों मौत तो मौके पर ही हो गयी।
हालांकि पुलिस ने बंदूकधारी को तुंरंत मार गिराया लेकिन इस अप्रत्याशित घटना से एक बार फिर से अमेरिका हिल गया है। मालूम हो बंदूकधारी ने जहां मौत तांडव खेल वहां से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक प्रोग्राम होना था। हालांकि ओबामा के कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
फिलहाल बंदूकधारी की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ओबामा की सुरक्षा सेवाओं का कहना है कि उन्हें पहले से इस मामले का पता था। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अगर पहले से पता था तो उन 6 लोगों की अनावश्यक मौत क्यों नसीब हुई जिनको कि सिरफिरे बंदूकधारी ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया था।













Click it and Unblock the Notifications