मोदी नाम का गुब्‍बारा जल्‍द ही फटने वाला है: शरद पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना एक 'हवा भरे गुब्बारे' की और कहा यह जल्दी ही फटने वाला है। मोदी को अगले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय भूमिका देने के लिए भारतीय जनता पार्टी में बढ़ते कोलाहल पर टिप्पणी करते हुए पवार ने कहा, "50 वर्षो के अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में मैंने शायद ही ऐसा हवा भरा गुब्बारा देखा हो, यह जल्द ही फटने वाला है।"

मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी के रूप में पेश किए जाने के बारे में पवार ने कहा, "जिन लोगों को इस पद के लिए सामने किया गया वे शायद ही वहां तक पहुंच पाए।" पवार ने मोदी को भी पीएम पद का दावेदार नहीं माना।

Sharad Pawar

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की राजनेताओं की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष तय किए जाने संबंधी पेशकश का समर्थन करने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि राजनीति में जनता फैसला लेती है कि किसी नेता को कब सेवानिवृत्त होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+