गोवा में 'राजनीति' से दूर व्यापार बढ़ा रहे हैं भाजपा के मुख्यमंत्री

नक्सलवादी हिंसा के प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी दोनों ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को गोवा पहुंचे। अपने-अपने राज्यों में निवेश आकर्षित करने के दोनों नेताओं के प्रयास को बल देने के लिए उनके साथ राज्य के नौकरशाह भी आए हुए हैं।
रमन सिंह ने एक तटीय रिसोर्ट में भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए कहा। छत्तीसगढ़ के बारे में उन्होंने कहा कि नक्सल आंदोलन के बावजूद राज्य में असीम संभावनाएं हैं।
बैठक में हिस्सा लेने वाले सीआईआई एक पदाधिकारी ने कहा, "राज्य में बिजली उत्पादन भरपूर है, 44 प्रतिशत वन भूमि दोहन के लिए पड़ी है, यह भविष्य के आयुर्वेदिक उद्योग का केंद्र है और कृषि उत्पादन राष्ट्रीय औसत से दुगना है।"
रमन सिंह ने यह भी कहा कि नक्सली समस्या से निपटने के लिए राज्य कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने यह भी वादा किया कि राज्य में औद्योगिक इकाई लगाने की इच्छा रखने वालों के लिए निकासी एवं अनुमति की एकल खिड़की (एक ही जगह सभी कार्य होने) पद्धति स्थापित की जाएगी।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी गोवा उद्योग एवं वाणिज्य संघ (जीसीसीआई) के सदस्यों के साथ रविवार को बातचीत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications