पत्नी से बराबर ना मिल पाने के चलते रुस के राष्ट्रपति पुतिन ले लिया तलाक
मास्को। 30 साल के लंबे वैवाहिक जीवन के बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार अपनी पत्नी लयुडमिला से छुटकारा पा ही लिया। अपने तलाक की घोषणा पुतिन और लयुडमिला ने सरकारी टीवी पर संयुक्त साक्षात्कार के दौरान किया। अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वो अब अलग हो रहे हैं और अब उनकी शादी उनकी मर्जी से टूट रही है। उल्लेखनीय है कि पुतिन के इश्क के चर्चे पूरे रूस में चटखारे ले कर पढ़े जाते हैं। वहीं दोनों के तलाक के लिये एलिन कबायेबा को जिम्मेदार माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस के एक अखबार ने वर्ष 2008 में दावा किया था कि पुतिन का इश्क ओलंपिक जिमनास्ट सांसद एलिना कबायेबा से चल रहा है। अखबार ने दावा किया था कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि पुतिन ने इन खबरों का खंडन किया था और इस अखबार का प्रकाशन हमेशा के लिये बंद कर दिया गया था। वहीं पुतिन ने जब अपनी पत्नी से तलाक की घोषणा की तो सब दंग रह गये।
वो पहले अपनी पत्नी के साथ बैले नृत्य देखने गए थे। उसके बाद उन्होंने रूस की रोस्सिआ-24 टीवी पर कहा कि यह हमारा संयुक्त फैसला है। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि हम दोनों ने मिलकर यह तय किया है कि हम एक दूसरे से मिल नहीं पाते, दोनों की अपनी-अपनी जिंदगी है। जबकि लयुडमिला ने कहा कि सचमुच में हमारा वैवाहिक जीवन खत्म हो गया क्योंकि हम व्यावहारिक रूप से एक दूसरे से कभी मिल नहीं पाते थे।












Click it and Unblock the Notifications