यूपी बोर्ड: इंटर का परिक्षाफल घोषित- देखें रिजल्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2012-13 की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल इंटरमीडिएट में कुल 92.68 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बुधवार दोपहर घोषित परिणामों के मुताबिक उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में छात्राओं का प्रतिशत जहां 96.32 है, वहीं छात्रों का प्रतिशत 89.79 प्रतिशत है।
(इंटरमीडिएट का रिजल्ट देखने के लिये क्लिक करें)
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल 26 लाख 40 हजार 776 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 25 लाख 48 हजार 814 ने परीक्षा पास की है। इस बार लखनऊ के एसकेडी अकादमी राजाजीपुरम के हर्षित श्रीवास्तव, आरएस यादव स्मारक इंटर कलेज बाराबंकी की अर्पिता वर्मा तथा त्रिवेणी काशी इंटर कलेज उन्नाव के मनु सिंह 96.30 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाने में सफल रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications