...तो फिर मुलायम खुद क्यों नहीं बन जाते सीएम भाजपा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश प्रदेश की बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को क्यों नहीं ठीक करना चाहते? उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम का यह बयान गंभीरता से विचार करने योग्य है कि 'अगर अखिलेश चाहें तो प्रदेश की कानून-व्यवस्था 15 दिनों में ठीक हो जाएं।'
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख के इस बयान से साबित होता है कि प्रदेश में अपराध बेतहाशा बढ़ रहे हैं। अखिलेश सरकार राज्य में अपराध नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल हो गई है। प्रदेश में शासक दल के नेता-कार्यकर्ता और पुलिसिया तंत्र बेकाबू हो गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि बार-बार सपा प्रमुख अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, सपा प्रमुख की चेतावनियां अखबारों की सुर्खियां बनती हैं, पर अखिलेश यादव अपने पिता और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात क्यों नहीं समझ पा रहे हैं, यह समझ से परे है।
उन्होंने कहा जौनपुर में सिपाही द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के अखिलेश सरकार के दावों को चुनौती देती नजर आ रही है।
पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख संविधान विरोधी हरकत कर रहे लोगों को जेल में डालने की बात कह रहे हैं, उन्हें जेल में डालने में अखिलेश सरकार को क्या कठिनाई है। वे अराजक तत्वों को क्यों नहीं चिन्हित कर पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications