तस्वीरें- जर्मनी में बाढ़ का कहर
बैंगलोर। इन दिनों मौसम के कारण कई विकसित देश मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जहां अमेरिका में अभी कुछ समय पहले टॉरनेडो तूफान ने व्यापक पैमाने पर तबाही मचायी थी, वहीं अब जर्मनी में अधिक बारिश हो जाने के कारण बाढ़ जैसी स्िथति उत्पन्न हो गयी है। पसाउ, पिरना और लूजेक नाड टावो जैसे शहर तो पूरी तरह पानी में डूब गये हैं। जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए जर्मन चांसलर एंजेला मोर्केल भी आयी उन्होने राहतकर्मियों द्वारा किये जा रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि अधिक बारिश होने के कारण दक्षिणी जर्मनी में स्थित तीन नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसके कारण वहां स्थित मुख्य शहरों की गलियों में पानी भर गया है।
बाढ़ ने लोगों के जीवन स्तर पर इस कदर प्रभाव डाला है कि लोग अपने घर और कार्यालय के कामों को भी नहीं कर पा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जर्मनी में आयी यह अब तक की सबसे मुश्किल बाढ़ की स्थिति है।

पसाउ
जर्मनी के पसाउ में आयी भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ से प्रभावित एक क्षेत्र में अपने घर की खिड़की से बाहर की ओर देखती एक महिला। कहा जा रहा है कि तीन नदियों के बढ़े जलस्तर से दक्षिण जर्मनी का एक बड़ा भूभाग जलमग्न हो गया है।

ग्रिमा
बाढ़ में डूबे लोगो को राहत सामग्री पहुंचाते बचावकर्मी।

लूजेक नाड टावो
पैरागुए के 40 किमी उत्तर में स्थित लूजेक नाड टावो में नदी के पानी के फैल जाने से आस पास के गांव पूरी तरह जल में डूब गये है।

पसाउ
पसाउ क्षेत्र का एक दृश्य।

पिरना
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए जर्मन चांसलर एंजेला मोर्केल भी आयी उन्होने राहतकर्मियों द्वारा किये जा रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि अधिक बारिश होने के कारण दक्षिणी जर्मनी में स्थित तीन नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है

दक्षिणी जर्मनी
बाढ़ का पानी जर्मनी में अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। यहां के शहर की गलियों में पानी भर गया है। यह भी कहा जा रहा है कि जर्मनी में आयी यह अब तक की सबसे मुश्किल बाढ़ की स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications