अरे ये क्‍या! ना दुआ ना सलाम, मोदी और नीतीश ने एक दूसरे को देखा तक नहीं

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। नक्‍सलवाद के गंभीर मुद्दे पर राजधानी दिल्‍ली में हो रही राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों की बैठक में आज वो देखने को मिला जिसकी अटकलें बर्षों से लगती आई हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बीच के दूरियों की। वैसे तो इन दूरियों और कोल्‍ड वार से हर कोई वाकिफ है मगर दिल्‍ली में इस बैठक के दौरान साफ तौर पर देखने को मिला।

मुख्‍यमंत्रियों की मीटिंग के दौरान एक नजारा ऐसा दिखा जिसने एनडीए की आने वाली मुश्किलों का नजारा दिखा दिया। इस मीटिंग में शामिल होने आये नरेन्‍द्र मोदी और नीतीश कुमार एक दूसरे से कन्‍नी काटते नजर आये। न्‍यूज चैनलों में साफ तौर दिखा कि जब मोदी आ रहे थे तो नीतीश भी वहीं खड़े थे। मगर ना तो मोदी ने नीतीश की तरफ देखा और ना ही नीतीश ने मोदी को तवज्‍जो दी।

Nitish Kumar and Narendra Modi avoid each other during CMs conference at Delhi
हाय! हैलो, दुआ-सलाम तो दूर नरेन्‍द्र मोदी नीतीश कुमार के पास से इस तरह गुजर गये जैसे वो उन्‍हे जानते ही ना हों। सीफ मोदी ही नहीं नीतीश कुमार भी बेपरवाह रहे और मोदी की तरफ देखना भी उचित नहीं समझा जैसे उन्‍हें मोदी की उपस्थित का अहसास ही ना हो। मालूम हो हाल ही के दिनों में मोदी और नीतीश के बीच दूरियां काफी बढ़ी हैं। नीतीश कुमार तो मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवारी की खुलकर विरोध कर रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि नरेन्‍द्र मोदी के नाम पर भाजपा में एकमत नहीं बन पा रहा है। पहले एक समारोह में शिवराज सिंह चौहान को मोदी से बेहतर बताने वाले वयोवृद्ध नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की और कहा कि भले ही लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार का प्रमुख बनाया जाये पर विधानसभा चुनावों के लिए अलग कमेटी बनायी जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+