रेलवे घूसकांड: पवन बसंल से CBI ने की 7 घंटे तक पूछताछ
नयी
दिल्ली। रेलवे घूसकांड मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। बसंल को इन सात घंटों में सीबीआई के तीखे सवालों से जूझना पड़ा। सीबीआई ने उनसे रेलवे बोर्ड सदस्य पद के लिए बंसल के भतीजे विजय सिंगला और मुख्य आरोपी महेश कुमार के बीच रिश्वत के लेनदेन को लेकर स वाल किए। जांच एजेंसी जानना चाहती थी कि कहीं इसके तार बंसल से तो नहीं जुड़ रहे हैं। id="toptextpromo">मीडिया
की नजरों से बचाने के लिए सीबीआई ने अपने मुख्यालय से दूर जामनगर स्थित गेस्ट हाउस में बंसल से पूछताछ की। सीबीआई के मुताबिक महेश कुमार से पूछताछ के बाद बंसल से संबंधित कई सवाल खड़े हो गए थे। माना जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने रिश्वत कांड का ठीकरा अपने भांजे पर ही फोड़ दिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सीबीआई
से पूछताछ के दौरान बंसल ने साफ कर दिया कि महेश कुमार को रेलवे बोर्ड सदस्य बनाने में नियमों की अवहेलना नहीं की गई थी। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की गई। सीबीआई के सावलों का जबाव देते हुए उन्होंने इस काम के लिए अपने भांजे विजय सिंगला द्वारा ली गई 90 लाख रुपये की रिश्वत से भी अपना पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना था कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications