देश से गद्दारी: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट करता था आतंकियों को हथियार सप्लाई

मंगलवार को दोनों को डोडा की अदालत में पेश किया गया जहां दोनों को दस दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट शिवकृष्ण शर्मा उर्फ सोनू को वर्ष 1999 में आतंकवाद के दौर में बेहतर काम करने पर तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की सिफारिश पर सब इंस्पेक्स्टर बनाया गया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 27 अप्रैल को आतंकियों ने डोडा के ठाठरी पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया था।
इस हमले में पुलिस ने मोहम्मद रफीक को पकड़ा। उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल, 3 मैगजीन व 5 कारतूस बरामद हुए। रफीक निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य लोगों अख्तर हुसैन, अब्दुल रशीद उर्फ अब्दुल्ला, याकूब व अल्ताफ हुसैन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एके-56 राइफल, तीन मैगजीन, 143 कारतूस, अब्दुल रशीद से दो मोटरोला सेट, याकूब व अल्ताफ हुसैन से एक-एक चाइनीज ग्रेनेड बरामद किए।
चौकाने वाली बात सामने तब आई जब इन पांचों आरोपियों से सोमवार को पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि उन्हें यह हथियार सब इंस्पेक्टर शिवकृष्ण शर्मा उर्फ सोनू तथा हवलदार मुहम्मद अयूब ने दिए थे। पुलिस ने फौरन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिवकृष्ण शर्मा उर्फ सोनू ने पिछले 13 साल में करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। आतंकवाद के दौर में सोनू सेना के साथ काम करता था। बाद में उसे एसपीओ में भर्ती किया गया।












Click it and Unblock the Notifications