लोकसभा चुनाव के प्री एग्जाम में मोदी मेरिट में तो कांग्रेस-नीतीश फेल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मेन एग्जाम (लोकसभा चुनाव) से पहले हुआ ये उपचुनाव दो बड़े और दिग्गज मुख्यमंत्रियों के लिये प्री एग्जाम जैसा था। इस परीक्षा में जहां एक ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटों पर बड़ी जीत हासिल की वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्लीन बोल्ड हो गये। बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट पर आरजेटी कैंडिडेट ने नीतीश कुमार के उम्मीदवार को धूल चटा दिया। इस परीक्षा में तो सबसे बुरी खबर कांग्रेस के लिये है क्योंकि देश में उसे सिर्फ एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई है।
इन उपचुनावों के नतीजे इस ओर इशारा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बैंड बजनी लगभग तय है। इसके अलावा जो सबसे अहम बात है वो ये है कि इन नतीजों ने नीतीश कुमार को आगाह कर दिया है कि नरेन्द्र मोदी के सामने वो अभी भी बौने हैं। इसके बावजूद अगर नीतीश कुमार भाजपा छोड़कर कांग्रेस या किसी और गठंबधन की तरफ जाने की सोचे तो हो सकता है उनका ये दांव उनपर भारी पड़े। क्योंकि गुजरात में मोदी की हैट्रिक के सामने नीतीश की दोहरी पारी उन्नीस साबित हुई है।

जीत हासिल करने के बाद नरेन्द्र मोदी ने शेर की दहाड़ा और इसे केंद्र के लिये अल्टीमेटम करार दिया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत में छुपे सबक को यूपीए सरकार को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब 2014 के आम चुनाव में यूपीए का सत्ता से बाहर होना तय है।












Click it and Unblock the Notifications