चुनाव प्रचार के लिए मोदी से सहमत आडवाणी, पर रखी शर्त
नई दिल्ली। मोदी के नाम पर भाजपा में एकमत नहीं बन पा रहा है। पहले एक समारोह में शिवराज सिंह चौहान को मोदी से बेहतर बताने वाले वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की और कहा कि भले ही लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार का प्रमुख बनाया जाये पर विधानसभा चुनावों के लिए अलग कमेटी बनायी जाये।
आडवणी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव के लिए अलग-अलग कमेटियों के पक्ष में हैं। वह दूसरी कमेटी का अध्यक्ष भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को बनाना चाहते हैं। जबकि इस पर नितिन गडकरी का कहना है कि वह इस समय चुनाव लड़ने की तैयारियों में लगे हुए हैं और किसी भी कमेटी में शामिल नहीं होना चाहते हैं। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

भाजपा के सभी नेता बतौर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर सहमत नहीं हैं। इस मसले पर पार्टी में अंदरूनी कलह है जो कि समय समय पर सामने आती रही है।
नितिन गडकरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के कारण उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अत: उन्हें कमेटी का प्रमुख बनाकर पार्टी अपनी छवि खराब नहीं करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications