महाराजगंज में RJD की जीत, नीतीश के पतन की शुरुआत: लालू
पटना।
महाराजगंज उपचुनाव में जेडीयू की हार के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले विरोधियों की आवाज बुलंद हो गई है। इस सबमें सबसे आगे नीतीश के सबसे बड़े विरोधी लालू प्रसाद यादव है। आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने महराजगंज सीट जीतने के बाद नीतीश के खिलाफ बो लना शुरु कर दिया है। id="toptextpromo">महाराजगंज
सीट से आरजेडी प्रभुनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशी और राज्य के शिक्षा मंत्री पीके शाही को भारी मतों से हारकर जीत हासिल कर ली है। अपनी जीत के बाद लालू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेडीयू की हार नीतीश के पतन की यह शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महाराजगंज की जनता ने सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब पूरे बिहार की जनता नीतीश के ढोंग को समझ गई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रभुनाथ
के जीत के करीब होने पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ तो निमित्त मात्र हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रभुनाथ की जीत है, राजद की जीत है और लालू की जीत है। उल्लेखनीय है कि सांसद उमाशंकर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।











Click it and Unblock the Notifications