बेटा नहीं होने पर पति करता था पिटाई तो पत्नी ने 5 बेटियों संग लगा ली आग, मौत

दरअसल करनैलगंज थाना के देवली भटपुरवा गांव में 38 साल की प्रेमा देवी की 5 बेटियां थी, कोई बेटा नहीं था। उसका पति लोध उसे इस बात को लेकर हमेशा उससे झगड़ता, उसे मारता और बात-बात पर उसे ताने देता। रोज-रोज की लड़ाई और मारपीट से तंग आकर प्रेमा ने अपनी पांचों बेटियों के साथ खुद को घर में बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। आग से झुलसकर मां समेत पांचों बेटियों की मौत हो गई।
मन को हिला देने वाली इस घटना में प्रेमा देवी उसकी पांच बेटियों सुधा, रेखा, निशा, रूपा और शिखा की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छहों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पत्नी के साथ मार-पीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमा और उसकी पांचों बेटियां तो काल के गाल में समा गई, लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल जरुर खड़ा कर दिया है कि 21वीं सदी के इस तेज तर्रार युग में बेटा-बेटी के बीच का भेदभाव खत्म क्यों नहीं हो पाया है। भारत निर्माण का दावा कर रही सरकार अबतक इस कुरीति को खत्म नहीं कर पाई। लाखों- करोड़ों का खर्च सिर्फ विज्ञापणों पर करने वाली सरकार भेदभाव की इस भावना को क्यों नहीं मिटा पाई है?
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications