गर्मी और उमस से उत्तर प्रदेश बेहाल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के बाद लू का प्रकोप कम हो चुका है, लेकिन वातावरण में गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश में तेज धूप निकली। मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहने का पूवार्नुमान जताया गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान झांसी 41.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इलाहाबाद का अधिकतम तापामन 41.6 डिग्री सेल्सियस, मिर्जापुर का 41.4 डिग्री सेल्सियस और बांदा का अधिकतम तापामन 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना है।













Click it and Unblock the Notifications