बैंड बाजा बारात के बाद हनीमून के चक्कर में हवालात पहुंचे दूल्हे राजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूल्हे का नाम नितिन है और वो पेशे से बिजनेसमैन है। नितिन पर आरोप है कि उसने ज्योती नाम की लड़की के साथ पहले तीन साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहा और बाद में उससे शादी कर ली। दो साल पहले दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। ज्योति को पता चला कि नितिन दूसरी बीबी लाने की तैयारी में है। बस क्या था ज्योति ने शादी में पहुंच कर हंगामा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन अपनी दूसरी पत्नी के साथ फेरे लेने ही वाला था कि बिल्कुल फिल्मी अंदाज में ज्योति वहां पहुंच गई और शादी रुकवा कर हंगामा शुरु कर दिया। देखते ही देखते पुलिस भी वहां पहुंच गई और आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ज्योति की शिकायत पर दूसरी शादी रचाने का मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि जिस लड़की से नितिन की शादी हो रही थी वो भी अब नितिन से अपनी मानहानि का क्लेम वसूलेगी।












Click it and Unblock the Notifications