भाजपा सांसद ने अपने ही मुख्यमंत्रियों को भ्रष्ट बताया

कांग्रेस के तमाम मुख्यमंत्रियों के साथ ही भाजपा के मुख्यमंत्रियों- कैलाश जोशी, सुंदरलाल पटवा, बाबूलाल गौर व उमा भारती का नाम लेते हुए देशमुख ने कहा कि उन्होंने इन सभी का शासनकाल देखा है। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार था और पैसे लेकर नौकरी लगाई जाती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि चौहान पूर्व के मुख्यमंत्रियों से अलग हैं, उन्होंने जनता के कल्याण के लिए काम किया है। इनके जैसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं हुआ।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हालांकि देशमुख ने संवाददाताओं के सवाल पर सफाई दी कि उन्होंने अपने दल के किसी मुख्यमंत्री का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने जो भी कहा, उसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। इससे पहले भाजपा विधायक दीपक जोशी ने कर्नाटक में भाजपा को मिली हार को लेकर फेसबुक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में हालात नहीं सुधरे तो यहां भी कर्नाटक जैसा हाल होगा। जोशी ने हालांकि बाद में अपनी राय वापस ले ली थी।












Click it and Unblock the Notifications