मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग नहीं लेंगी जयललिता

जयललिता हालांकि सम्मेलन में भाग नहीं ले रही हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए राज्य के नगरपालिका प्रशासन, ग्रामीण विकास, कानून, अदालतों एवं जेल मामलों के मंत्री थिरु केपी मुनुसामी और गृह सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को अपने प्रतिनिधि के तौर पर सम्मेलन में भाग लेने की जिम्मेदारी सौंपी है।
जयललिता ने सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस बारे में बताया, जो मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मुनुसामी सम्मेलन में उनका भाषण पढ़ेंगे। उन्होंने लिखा, "मेरा अब तक का अनुभव बताता है कि केंद्र सरकार की ओर से आयोजित यह सम्मेलन वार्षिक औपचारिकता मात्र है और मुख्यमंत्रियों को एजेंडे में शामिल मुद्दों पर अपनी बात रखने के मौके बहुत कम दिए जाते हैं।"
उन्होंने कहा, "सम्मेलन में 12 विषयों पर चर्चा होनी है। उनके शीर्षकों के बारे में बताने में ही 10 मिनट निकल जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्रियों को इतना ही वक्त अपनी बात रखने के लिए दिया जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications