बसपा-सपा ने सत्‍ता के लिये मुस्लिमों को भावानाओं से खिलवाड़ किया: कांग्रेस

Congress
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मारूफ खान ने कहा कि एक ओर जहां सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र की संप्रग सरकार मुसलमानों के शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनैतिक स्तर को ऊपर उठाने में लगातार प्रयासरत है और अल्पसंख्यकों के बुनियादी आधार को मजबूत करने की दिशा में सदैव प्रयत्नशील है। वहीं दूसरी तरफ बसपा और सपा ने सत्ता लोलुपता के चलते मुसलमानों को न सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है बल्कि उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर खोखले नारे एवं वादे के नाम पर छला है।

प्रवक्ता ने कहा कि कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में विगत दिनों हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम मुसलमानों के घरों पर हमला किया गया। सरकारी संरक्षण में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम परिवार की नाबालिग लड़कियों को जबर्दस्ती बंधक बनाया एवं अल्पसंख्यकों के घरों को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसके चलते वहां के मुसलमानों को अपने जान-माल की सुरक्षा के चलते गांव के गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है, लोकतंत्र में किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए शर्मनाक है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार बनने के बाद जिस तरह से प्रतापगढ़ के कोसीकला, फैजाबाद एवं बरेली के बाद कुशीनगर में साम्प्रदायिक शक्तियां हावी हो रही हैं और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे किसी बड़ी घटना के घटित होने की प्रबल आशंका उत्पन्न हो चुकी है। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से डिप्टी एसपी के पद पर रहते हुए जियाउल हक की प्रतापगढ़ में नृशंस हत्या हुई, बाराबंकी में पुलिस अभिरक्षा में खालिद मुजाहिद की हत्या हुई एवं बरेली, प्रतापगढ़ के बाद अब कुशीनगर में हुई इस साम्प्रदायिक घटना से यह बात स्पष्ट होती है कि प्रदेश का मुसलमान किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलकर दहशत फैलाने वाले पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी को पीलीभीत के ही एक मंत्री ने न्यायालय से बरी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उससे न सिर्फ प्रदेश के आम मुसलमानों में आक्रोश है, बल्कि समाजवादी पार्टी के कुछ कद्दावर मुस्लिम नेता भी अंदर ही अंदर आक्रोशित हैं। प्रवक्ता ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री के रहमान खान द्वारा सच्चर कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप अल्पसंख्यक छात्रों को उच्च एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से देश में पांच अल्पसंख्यक विश्वविद्यालयों को खोले जाने की घोषणा का स्वागत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+