गाजियाबाद में अखिलेश के दौरे से पहले प्रदर्शन, गिरफ्तारी

नेताओं की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई का राज्य की सभी विपक्षी दलों ने विरोध किया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) की आलोचना की है। बिजली की दर में वृद्धि और कानून-व्यवस्था की खराब हालात को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अखिलेश यादव के दौरे का विरोध करने की घोषणा की थी। अखिलेश के कार्यक्रम के दौरान गड़बड़ी पैदा होने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि समाजवाद की दुहाई देने वाली पार्टी के मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लोहिया की समाजवादी नीतियों और मूल्यों की हत्या कर दी। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से बढ़ी हुई बिजली की दर वापस लेने की मांग की और कहा कि छह जून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर रालोद कार्यकर्ता धरना व प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।












Click it and Unblock the Notifications