चीन में पोल्ट्री प्लांट में आग, 55 की मौत

बचाव मुख्यालय के अधिकारियों ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में जिंदा बचे लोगों के अनुसार दुर्घटना के समय वहां 300 लोग काम कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक पहले फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद से काला धुंआ निकलने लगा। जब आग लगी उस वक्त संयंत्र का दरवाजा बंद था। आग लगने के बाद तकरीबन 100 लोगं सुरक्षित वहां से निकलने में कामयाब रहे, जबकि 55 लोग वहां जिंदा जल गए।
बचाव कार्य में लगे अधिकारी अभी भी लोगों को बचाने में लगे है। बचाव बल के सूत्रों ने बताया कि जिस जगह आग लगी उस जगह की जटिल अंदरूनी संरचना और बाहर निकलने की जगह के छोटे होने की वजह से बचाव काम में मुश्किलें आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications