घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आंतकी ढेर

घुसपैठ की जुगत में लगे तीन घुसपैठिये मारे गए। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हथियारबंद लड़ाकों को नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करते देखा गया। उन्हें चुनौती दी गई, तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, लेकिन क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा से लगे नौगाम सेक्टर में भारत के साथ द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें एक ब्रिगेडियर तथा दो सैनिक घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications