श्रीलंका की सुरक्षा में चीन के सैनिक
नई दिल्ली। एक चिंता वाली खबर तमिलनाडु से आ रही है। श्रीलंका का एक जहाज भारतीय समुद्री क्षेत्र में खड़ा है जिसकी रक्षा चीनी सैनिक कर रहे है। यह बात और कोई नहीं एमडीएमके प्रमुख वाइको ने कही है। एमडीएमके प्रमुख वाइको ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है। वाइको ने कहा कि मछली पकडऩे पर 45 दिनों के प्रतिबंध के बाद तमिलनाडु के मछुआरे जब समुद्र में गए थे और उन्हें श्रीलंका की नौसेना ने धमकी दी जिसने कच्चातिवु में अपना जहाज खड़ा कर रखा है।
वाइको ने एमडीएमके की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा है, ऐसी सूचना है कि चीनी नौकाएं भी देखी गयीं और चीनी सुरक्षाकर्मी श्रीलंका के जहाज पर थे। यह हमारे ही समुद्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में भारत को आंख दिखाने जैसा है। उन्होंने कहा कि केंद्र को हिंद महासागर में मछुआरों की सुरक्षा के अलावा देश के हितों की रक्षा के लिए सभी प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कच्चातिवु से श्रीलंका के जहाज को हटाने की मांग की। भाकपा के प्रदेश सचिव डी पांडियन ने भी इस मामले में केंद्र से कदम उठाने की अपील की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की तमिलनाडु इकाई और मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) ने विवादास्पद द्वीप कच्चातिवु के समीप कथित रूप से श्रीलंका की नौसेना के जहाज के खड़े रहने पर आपत्ति जतायी हैं।












Click it and Unblock the Notifications