कमलनाथ को विकलांग दिखता है मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इस सरकार की नजर में युवाओं, किसानों और महिलाओं का कोई महत्व नहीं है। आम मतदाता शिवराज सिंह चौहान की कलाकारी को जान गए हैं और अब वे परिवर्तन चाहते हैं।" कमलनाथ ने आगे कहा, "भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए जो 'कलाकारी' कर रही है, उसे सभी जान गए हैं। ये केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना बताकर बड़े-बड़े विज्ञापन छपवा देते हैं, हर कोई जानता है कि ये (भाजपा नेता) नारियल जेब में डालकर चलते हैं।"
एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि तीन राज्यों- उत्तरांचल, हिमाचल और कर्नाटक में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है और मध्य प्रदेश में भी यही होने वाला है। बीते वर्षो में इस दल की ताकत कम हुई है। मध्य प्रदेश की जनता भी इस दल की सत्ता से रवानगी चाहती है। कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी नहीं है, सभी नेता दिल्ली में मिलते रहते हैं। उन्होंने यह बात स्वीकार की कि वे भोपाल अरसे बाद आए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अन्य क्षेत्रों में अक्सर जाते रहते हैं। विधानसभा चुनाव करीब है, इसके लिए रणनीति बनाने की जरूरत पड़ी तब वे भोपाल आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications