समाजवादी पार्टी ने बदले अपने चार प्रत्याशी
लखनऊ (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव की तैयारी में तेजी से जुटी समाजवादी पार्टी ने बिजनौर, अलीगढ़, आजमगढ़ व गोण्डा लोकसभा सीट पर पूर्व में घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है। इसके साथ ही सहारनपुर से अपना प्रत्याशी भी घोषित किया है।
राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यह बदलाव किया है। पार्टी ने सहारनपुर से फिरोज आफताब को टिकट दिया है। कैबिनेट मंत्री बलराम यादव के चुनाव न लडने पर आजमगढ़ से हवलदार सिंह को, गोंडा में दो मंत्रियों की अन्दरूनी लड़ाई में कृषि मंत्री आनंद सिंह के पुत्र कीर्तिवद्र्धन सिंह का टिकट काट सपा विधायक नंदिता शुक्ला के बेटे राहुल को अब प्रत्याशी बनाया गया है।

बिजनौर से अनुराधा चौधरी के स्थान पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अमीर आलम को टिकट देकर सपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुस्लिमों के बीच पकड़ व मजबूत करने का प्रयास किया है। अलीगढ़ से श्रीमती काजल शर्मा के स्थान पर जफर आलम को प्रत्याशी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications