नक्सलियों ने DM को लिखा खत, जारी की सलवा जुडूम नेताओं का मौत का फरमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बस्तर में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं पर हमला कर उनकी निर्मम हत्याकर दी। इस हमले में कांग्रेस नेता समेत 30 लोगों की मौत हो गई। नक्सलियों की इस करतूत के बाद पूरे देश में नक्सलियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है, लेकिन नक्सली है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। 25 मई को दरभा घाटी में नक्सलियों ने हमला कर कांग्रेस के नेताओं की हत्या की।

इस हमले के बाद सरकार और प्रशासन नक्सलियों को लेकर काफी सचेत हो गए है। बावजूद इसके नक्सली अपने कारमाने को अंजाम लेने से नहीं रुक रहे है। एकबार फिर से नक्सलियों ने सुकमा कलेक्टर के नाम पत्र जारी किया है। उन्होंने अपने इस फरमान में सलवा जुडूम के नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है।

naxal

धमकी भरी इस चिट्ठी में उन्होंने सलवा जुडूम नेताओं और पुलिस के मददगारों का नाम की लिस्ट जारी की है। डीएम के नाम लिखी चिट्ठी में उन्होंने ना केवल सलवा जुडूम नेताओं की लिस्ट जारी कर उन्हें मारने का फरमान जारी किया है। नक्सलियों के दरभा डिविजनल कमेटी ने बस्तर में तैनात सीआरपीएफ को हटाने की मांग की है और उनके विरूद्ध चल रहे ऑपरेशन ग्रीनहंट को बंद करने को कहा है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास यात्रा और कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को बंद करने की चेतावनी दी है।

डीएम को लिखी चिट्ठी में नक्सलियों के जेल में बंद साथियों को भी रिहा करने की मांग भी की है। नक्सलियों की लिस्ट में सलवा जुडूम नेता राम भगत कुशवाहा, सोयम मुका, बोडु रामा, पी विजय, कोर्रसा संतु, राजेन्द्र वर्मा, जोगा, बलवंत, दुब्बा होड़ा का आमता मांझी, पदामनंदा, रामेश्वर तापडिय़ा, मनोज यादव, विनोद तिवारी, उमेश सिंह, पुलिस के मददगार दीपक चौहान, ठेकेदार अली, प्रमोद राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+