मुंबई में शोरूम के बाहर नहीं दिखेंगी लिंगेरी में मेनेक्विन

मुंबई। बृहद मुंबई कॉर्पोरेशन में पार्षदों की एक बैठक में अचानक एक ऐसा मुद्दा आ गया, जो देखते ही देखते पुरुषों की नैतिकता पर सवाल खड़े कर गया। मुद्दा उठाया घाटकोपर की 39 वर्षीय पार्षद रितु तवाड़े ने और कहा कि शोरूम के बाहर लगाये जाने वाले लिंगेरी में मेनेक्विन को देख पुरुष उत्‍तेजित होते हैं, लिहाजा इसे प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिये।

उन्‍होंने बीएमसी में प्रस्‍ताव रखते हुए कहा कि मेनेक्विन्‍स (पुतले जिन पर शोरूम के बाहर वस्‍त्रों का प्रदर्शन किया जाता है) की आकर्षक प्‍लास्टिक और सुडौल बॉडी पर जब लिंगेरी डाली जाती है, तो उसे देख पुरुषों का उत्‍तेजित स्‍वाभाविक है। जब पुरुष पार्षदों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया, तो रितु तवाड़े ने कहा, "मेरी इस बात को गलत तरीके से नहीं लें। मैं यह नहीं कह रही कि पुरुष हमेशा गंदा ही सोचते हैं। न ही मैं यौन अपराधों के लिये सिर्फ पुरुषों को दोषी ठहरा रही हूं। लेकिन यदि हम मॉरल पुलिसिंग के जरिये इस प्रकार की सावधानियां बरतें, तो बेहतर होगा।"

mannequins

तवाड़े ने एक बार फिर कहा कि कहीं न कहीं आकर्षक मेनेक्विन पुरुषों के मन में गलत विचारधारा को प्रवाहित करते हैं। उन्‍होंने कहा कि हम महिलाओं से यह नहीं कह सकते कि वो क्‍या पहनें, लेकिन इस प्रकार के मेनेक्विन महिलाओं को उस प्रकार के कपड़े पहनने के लिये प्रेरित तो करते ही हैं। वैसे भी हमारा देश स्‍वतंत्र है और सबको कुछ भी पहनने का अधिकार है, लेकिन मैं चाहती हूं कि महिलाएं मेरी तरह सोचें और इस पर प्रतिक्रिया दें।

खास बात यह है कि तवाड़े का यह प्रस्‍ताव 227 सदस्‍यों वाली बीएमसी में पास हो गया और प्रस्‍ताव पास होने के बाद तवाड़े ने कहा कि इस प्रस्‍ताव में यह नहीं है कि हम मेनेक्विंस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं, प्रतिबंध तो बस उन पर लिंगेरी के प्रदर्शन पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+